किशनगंज, अप्रैल 14 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय परिसर में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड कॉऑर्डिनेटर दीपक कुमार के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में वेलफेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने सहकर्मी को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक स्वाभाविक एवं आवश्यक प्रक्रिया है, जो प्रशासनिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है। उन्होंने दीपक कुमार के कार्यकाल की सराहना की । उनका स्थानांतरण भोजपुर जिले में किया गया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : प्रखंड कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार को दी गई विदाई इस अवसर पर उपस्थित अधिक...