सिमडेगा, दिसम्बर 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड के बम्बलकेरा, दुमकी और केरिया के किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत 83 किसनों के बीच बीज का वितरण किया गया। गुरुवार को 55 किसानों के बीच गेंहू, 20 किसानों को मसूर और 8 किसानों को मक्का के बीज का वितरण किया गया। मौके पर बीएओ संजय मुकुट बिलुंग ने किसानों को सही तरीके से फसल लगाने की जानकारी दी। साथ ही किसानों को हर संभव कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। मौके पर एटीएम पूर्वी मिंज, जनसेवक सुनील कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.