भागलपुर, मार्च 6 -- पैक्स चुनाव के लिए शुक्रवार छह मार्च से नामांकन शुरू हो रहा है। इसको लेकर पैक्स चुनाव को गतिविधि तेज हो गई है। अनाज वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को छोड़ पैक्स अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। अध्यक्ष के एक पद और कार्यकारिणी के 10 पद कुल 11 पद के लिए चुनाव होना है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि सभी पद के नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। चुनाव के लिए नामांकन दो दिन छह और सात मार्च को होगा। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार ने बताया कि ताड़र-मकरपुर पैक्स, बैजाचक, सन्हौला, माधोपुर-बथानी, अरार, मदारगंज-अदलपुर, सनोखर और चखमजा पैक्स का चुनाव होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...