अररिया, फरवरी 8 -- भरगामा। निज संवाददाता प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत अंतर्गत शांति जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों की बैठक आयोजित की गई। संगठन की अध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में आहुत की गई। इस बैठक में जीविका दीदियों ने रंगोली के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण के महत्व को रेखांकित करते हुए अनूठी पहल की। इस रचनात्मक जागरूकता अभियान के तहत जीविका दीदियों ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के सही खान-पान और पोषण संबंधी संदेशों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया। इस रोचक रंगोली से वहां मौजूद महिलाओं को सरलता पूर्वक पोषण तत्वों की जानकारी दी गई। मौके पर बुक कीपर सूनजन कुमारी ने पोषण से जुड़ी जानकारियां जैसे हाथ धुलाई, पोषण बगीचा, बच्चों के पोषण, विभिन्न साग सब्जी का उपयोग तथा साग सब्जी से मिलने वाली पोषक तत्वों के उपयोग को बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.