चतरा, दिसम्बर 13 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर गजवा मुख्य पथ से ससगड़ा रोड का निर्माण पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से अधूरा पड़ा हुआ है। आज इस रोड की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। यह रोड पूरी तरह से गढ़ा में तब्दिल हो गया है। इस रोड में पांच किलोमीटर तक सिर्फ और सिर्फ गिट्टी, छर्री निकला हुआ है। रोड के संवेदक द्वारा ग्रेड वन के बाद ग्रेड टू में पूरे रोड़ में गिटी और छररी बिछाने के बाद वैसे ही छोड़ कर दिया गया था। आज लोगों को आने जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रोड का निर्माण कार्य 2008-2009 में प्रारंभ किया गया था। रोड़ का निर्माण कार्य पूरा होने पर दर्जनों गांवों का आवागमन सुविधा बहाल हो सकता था, परंतु इसे किस कारण से संवेदक द्वारा आधा-अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण ससगडा, ननई खूर्द, म...