गढ़वा, अप्रैल 14 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोगों को भीषण गर्मी में उनके घर तक पानी पहुंचाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए जलमीनार बेकार साबित हो रहे हैं। जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने जिला परिषद की बैठक में घटिया जल मीनार लगाए जाने और मानक के अनुरूप संवेदक के द्वारा बोर नहीं कराए जाने की शिकायत करते हुए उसकी जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। जिला पार्षद की मांग पर परसोडीह पंचायत में लगाए गए 41 जल मीनार और लोहरगाड़ा पंचायत में लगाए गए 55 जलमीनार में कमोबेश बंद पाए गए थे। जांच दल में शामिल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक, अभियंता कनीय व संवेदक भी मौजूद थे। जांच के बाद संवेदक को एक सप्ताह में सभी जलमीनार चालू करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद भी अबतक न तो जलमीनार चालू हुआ और न ही संवेदक पर कोई कार्रवाई हुई। जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.