अररिया, अप्रैल 15 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के पिपरा पंचायत के कहलुआ चौक के समीप मंगलवार को केपी हेल्थ केयर की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन चिकित्सक दीपेश देव के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर में कुल 169 मरीजों का पूरी तरह नि:शुल्क इलाज किया गया। मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। साथ ही खून जांच,पेशाब जांच एवं ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं भी नि:शुल्क प्रदान की गईं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- नगड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस मौके पर डॉ.दीपेश देव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुव...