गढ़वा, मार्च 14 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड साक्षरता समिति, खरौंधी के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड के नौ परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता सह आकलन जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसे लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उक्त संबंध में प्रखंड साक्षरता समिति कार्यालय से पत्र जारी कर सभी संबंधित केंद्राधीक्षकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विपिन बिहारी गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में कुल 1314 नवसाक्षरों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनमें खरौंधी, मझिगावां, राजी, सुंडी, करिवाडीह, चंदनी, सिसरी, अरंगी और कूपा पंचायत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पर...