मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रखंडों में खुलने वाले डिग्री कॉलेजों के नाम प्रखंडों के नाम पर ही होंगे। इस बारे में शिक्षा विभाग ने विवि प्रशासन को निर्देशित किया है। विवि के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि अगर औराई में कॉलेज खुल रहा है तो उसका नाम प्रखंड डिग्री कॉलेज औराई होगा। मुजफ्फरपुर में चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाने हैं। अभी औराई प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खुला है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि विवि प्रशासन 31 मार्च तक अपने डिग्री कॉलेज में प्राचार्य की तैनाती कर दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...