प्रखंड के किसानों को मिले फसल क्षति का मुआवजा
दरभंगा, अप्रैल 3 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड कार्यालय के डॉ. भीमराव आम्बेडकर सभा भवन में गुरुवार को हुई पंचायत समिति की बैठक में किसानों को फसल क्षति मुआवजा दिलाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रमुख अंजनी भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के प्रारंभ में पहले की बैठक के पारित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए उसकी संपुष्टि की गई। जानकारी के अनुसार प्रमुख श्रीमति भारती ने प्रखंड में चल रही सभी योजनाओं की जांच बीडीओ एवं बीपीआरओ से करवाने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। कृषि पर चर्चा करते हुए महिसौत पंचायत के मुखिया राजेश कुमार पासवान ने पिछले दिनों आई आंधी और बारिश से हुई फसल क्षति का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रखंड के किसानों के खेतों में लगी गेहूं और मक्का सहित रबी सीजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.