कोडरमा, फरवरी 17 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में कार्य करना शुरू कर दिया है। कर्मियों ने बताया कि यह सांकेतिक विरोध 18 फरवरी तक जारी रहेगा। आंदोलनरत कर्मियों में शामिल प्रखंड समन्वयक रवि कुमार ने कहा कि संघ की ओर से पूर्व में कई बार लिखित ज्ञापन विभाग को सौंपा गया है, लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 7 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। कर्मियों की प्रमुख मांगों में सभी योजना पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मासिक मानदेय में वृद्धि कर उसे सातवें वेतनमान के अनुरूप करना, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदों की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.