मधुबनी, मई 5 -- बिस्फी। प्रखंड के आठ 2 विद्यालयों में दो पालियों में पढ़ाई शुरू हो गयी है। उमावि बरदाहा,उमावि हिरोपट्टी- जगवन,उमावि धेपुरा, 2 विद्यालय भैरबा,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघौली,खैरी बांका उत्तर,खैरी बांका दक्षिण,उमावि बैंगरा शामिल है।इन विद्यालयों में पहली पाली वर्ग प्रथम से आठवीं कक्षा तक साढ़े छह से ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पाली 12 से पांच बजे तक संचालित किया जा रहा है।दो पालियों में कक्षाओं का संचालन होने से नौवीं से 12 कक्षा का संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है। साथ ही प्रथम से आठवीं कक्षा का संचालन भी सुगमतापूर्वक हो रहा है बीईओ बिस्फी शेखर कुमार ने बताया कि विद्यालय में दोनों पालियों का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय शिक्षा समिति की अनुशंसा के बाद किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...