चतरा, फरवरी 10 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में मेन्यू के आधार पर बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। विद्यालय के सचिव या प्रबंध समिति का अध्यक्ष के मनमाने रवैया से छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि सरकार द्वारा पूरे सप्ताह भर का मेन्यू चार्ट विद्यालय के दिवार पर लिखा हुआ जरूर देखें जातें हैं, परंतु उसके उल्टा सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन विद्यालय के सचिव या प्रबंध समिति के अध्यक्ष के द्वारा पालन नहीं किया जाता है। कई विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के नाम पर सिर्फ खिचड़ी खिलाई जाती है। क्या है सरकार का मध्याह्न भोजन का मेन्यू सोमवार, चावल दाल हरी सब्जी, अंडा फल, मंगलवार चावल छोला, चना का सब्जी एवं सलाद,मोरिंगा फल। बुधवार को सोयाबीन युक्त भेज पोलाव दाल,हरी सब्जी , हलवा,...