जहानाबाद, मई 12 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड कृषि कार्यालय हुलासगंज के सभागार में मंगलवार को कृषि समन्वयक संजय कुमार के सेवानिवृत्ति होने पर भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मियों एवं प्रगतिशील किसानों ने उनके लंबे सेवा काल, सरल स्वभाव और सहयोगी कार्यशैली को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में उपस्थित अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी जहानाबाद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संजय कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी हुलासगंज राहुल धाकड़ ने कहा कि संजय कुमार का व्यवहार हमेशा भाईचारे, प्रेम और सहयोग की मिसाल रहा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी जहानाबाद आशुत...