औरंगाबाद, मार्च 12 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के उद्देश्य से केसीसी शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर को लेकर कृषि विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस शिविर में प्रखंड के सभी पंचायतों के किसानों को आमंत्रित किया गया है। जिन किसानों के नाम से जमीन की जमाबंदी में स्वयं की रसीद दर्ज है, वे इस शिविर में पहुंचकर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में अलग-अलग बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिससे किसानों को आवेदन प्रक्रिया में आसानी होगी। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़े खर्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.