सीवान, दिसम्बर 11 -- पचरूखी, एक संवाददाता। प्रखण्ड कृषि कार्यालय के सभागार में बुधवार को रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किसानों के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक कालिकांत चौधरी और सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान कालिकांत चौधरी ने उपस्थित किसानों को देशी खाद बनाने के तकनीक, रसायन मुक्त खेती करने और मिट्टी जांच के विधि को विस्तार पूर्वक चर्चा की। जबकि प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक मनीष पांडे ने उद्यान संबंधित योजना और उसपर मिलने वाले अनुदान के बारे में किसानो को अवगत कराया। वहीं सतीश कुमार ने किसानों को आत्मा योजना और पीएम किसान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किसानों को रबी की बेहतर खेती से संबंधित तरीकों के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौ...