किशनगंज, मार्च 13 -- बहादुरगंज। जदयू के वरीय कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मो. नुरुल इस्लाम के सम्मान में एक स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जदयू प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद पर मो. नुरुल इस्लाम सर्वसम्मति से मनोनित हुए थे। गुरुवार को जदयू कार्यकर्ता द्वारा नव नियुक्त प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष के सम्मान में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर किसान हित में बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामना दिया। इस अवसर पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष नजीरुल इस्लाम, वरीय जदयू कार्यकर्ता सह पूर्व जिला पार्षद विजय झा, वरीय कार्यकर्ता सह पैक्स अध्यक्ष अनिसुर रहमान, बंटी सिन्हा,हरिहर पासवान, राजीव कुमार सिन्हा, मुमताज आलम,चंदन ठाकुर सहित दर्जन...