पलामू, मार्च 3 -- पाटन, प्रतिनीधि। पाटन प्रखंडसभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ सह सीओ अमित झा के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रखंड, अंचल एवं सीडीपीओ कार्यालय के कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बीडीओ अमित झा ने कर्मियों के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में सीआई कन्हाई राम, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज अंबेडकर, अजीत मिश्रा, बीएओ आरके पाठक, नाजिर सोनम कुमार, आशीष कुमार,राजेन्द्र कुमार, शिवम जायसवाल, दीपक कुमार, अमित कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...