दरभंगा, अप्रैल 3 -- बिरौल/गौड़ाबौराम, हिटी। बिरौल प्रखंड के ओंकार हाई स्कूल के छात्रावास में चल रहे गौड़ाबौराम प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित आसपास में गुरुवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जैसे ही आग लगी, चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार इस घटना में प्रखंड व अंचल कार्यालय में गत फरवरी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बिहार सरकार की ओर से लगाए गए दो सेट राउटर, स्विच, यूपीएस, एसीडीबी बॉक्स सहित पुराने मॉनिटर, सीपीयू व अन्य उपकरण जल गये। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कंप्यूटर, मॉनिटर, यूपीएस व प्रिंटर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कई मकानों सहित सरस्वती विद्या मंदिर में भी बिजली से संचालित कई उपकरण जल गये।प्रत्यक्षदर्शी दुका...