बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, चार मामले आये चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बीडीओ विपिन कुमार की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया। पेंशन से जुड़े चार मामले आये। बीडीओ ने बताया कि दो आवेदन की पेंशन बन्द थी और एक के नाम में गड़बड़ी थी। सुधार किया जा रहा हैं। नगर पंचायत कार्यालय में अमित ठाकुर के नेतृत्व में लगे जनता दरबार में आवास योजना की राशि का भुगतान नहीं होने के तीन मामले आये। कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। जबकि, अंचल कार्यालय में जनता दरबार नहीं लगा। शिकायत लेकर आये लोग मायूस होकर लौट गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.