मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी। हरलाखी प्रखंड कार्यालय में घुसकर बीडीओ व अन्य कर्मियों को बंधक बना हंगामा मचाते तोड़फोड़ करने के आरोप में दो लोगों को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई है। बेनीपट्टी न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मो. शोएब की अदालत ने गुरुवार को दोनों पक्षों की ओर से की गई लंबी बहस के बाद आरोपित चंदन ठाकुर एवं अंशु कुमार को अलग-अलग धाराओं में दो-दो वर्ष की सजा सुनाई। दोनों को 13 हजार 500 रूपये का जुर्माना भी लगाया। सजा पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से एसडीपीओ कमलेश चतुर्वेदी ने दोनों को सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने एवं अन्य आरोपों के लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। अभियोजन पदाधिकारी श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मिथिलांचल ह्यूमन डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष चंदन ठाकुर, अंशु कुमार एवं अन्य लोग आठ ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.