घाटशिला, सितम्बर 6 -- मुसाबनी। झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान व खनिज (संशोधन) विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के आलोक में 7 सितंबर 2026 को प्रखंड कार्यालय में विशाल विरोध रैली और धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर प्रधान सोरेन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मुसाबनी नंबर 3 सिदो कानू चौक से विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें झामुमो के सभी विंग के महिला पुरुष कार्यकर्ता पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल होंगे। यह रैली यहां से प्रखंड कार्यालय पहुंचेगी, जहां धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम खान एवं खनिज संशोधन विधायक के विरोध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञ...