पूर्णिया, मई 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड कार्यालय परिसर से एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आने से लोगों में दहशत और नाराजगी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के संबंध में धमदाहा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव वार्ड संख्या 11 निवासी मो. सद्दाम ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार में सामान खरीदने आए थे। शाम करीब 5:30 बजे उन्होंने अपनी बाइक संख्या बीआर 11 एएल 5886 को प्रखंड कार्यालय परिसर में खड़ी की और करीब दस मिनट के लिए हटिया बाजार चले गए। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज सामान खरीदकर वापस लौटने पर उनकी बाइक वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का क...