गढ़वा, मई 25 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण जंगली बंदरों का झुंड अब शहरी क्षेत्रों की ओर रुख करने लगा है। सोमवार को भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में करीब डेढ़ दर्जन बंदरों का झुंड छोटे छोटे बच्चों के साथ देखा गया। बंदर कार्यालय परिसर और आसपास के भवनों की छतों पर घंटों डेरा जमाए रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगलों में पानी और भोजन की कमी होने के कारण बंदर पानी की तलाश में शहर की ओर पहुंच रहे हैं। बंदरों के झुंड को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग बंदरों को खाने-पीने की चीजें देते नजर आए, जबकि कई लोग उनके डर से दूरी बनाकर रहे।ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान भी नुकसान पहुंच...