बेगुसराय, जून 5 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को गढ़़पुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ विकास कुमार व बीएओ ओमप्रकाश यादव ने मिलकर आम, नीम, पीपल समेत कई छायादार व फलदार पौधे लगाए। इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा में भी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर निहाल फारूक के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। पौधा रोपण के दौरान बीडीओ विकास कुमार ने लोगों ने कहा कि प्रखंड कार्यालय से यह संदेश पूरे क्षेत्र में जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर पंचायत में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों को पानी दिया और पर्यावरण बचाने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर बेड़ो में पौधरोपण अभियान यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस...