कटिहार, मई 8 -- बरारी। बरारी प्रखंड कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों एवं दूर-दराज से प्रखंड कार्यालय आने वाले ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र में भयंकर बीमारी फैल सकती है। यह भी पढ़ें- प्रखंड कार्यालय के सामने गंदगी का अंबार,लोगों में बीमारी फैलने की आशंकास्थानीय लोगों की समस्याएं प्रतिदिन विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपने आवश्यक कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं।लेकिन कार्यालय परिसर के सामने फैली गंदगी एवं कचरे के कारण लोगों को बैठने और आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।खासकर बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं।गंदगी के कारण मच्छरों...