प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजित
पाकुड़, मई 26 -- महेशपुर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि अब्दुल अदूद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश रमन, सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील एवं अभिजीत कुमार शील ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में संभावित अल-नीनो प्रभाव एवं सामान्य से कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को आकस्मिक सुखाड़ योजना, कम अवधि वाली धान की प्रजातियों जैसे सहभागी, मिश्रित खेती, मोटे अनाज जैसे मरूआ, ज्वार, बाजरा, दलहन, तेलहन एवं जल संरक्षण आधारित खेती अपनाने की जानकारी दी गई। किसानों को धान की सीधी बोआई, खेतों की गहरी जुताई एवं मेड़बंदी पर विशेष जोर देने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.