दरभंगा, मार्च 12 -- केवटी। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को मुख्यालय में 13.41 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रखंड कार्यालय के नये भवन के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उक्त भवन में प्रखंड, अंचल, मनरेगा, बाल विकास परियोजना सहित अन्य प्रखंड स्तरीय विभाग के कार्यालयों का संचालन होगा। इसके अलावा युवा कौशल विकास केंद्र तथा मौसम विभाग यंत्र को भी इस परिसर में स्थान्तरित किया जाएगा। इसे लेकर डीएम ने स्थल का मुआयना किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद डीएम ने बाढ पोखर स्थित अतिपिछड़ा बालिका आवासीय विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का भी मुआयना किया और आवश्यक निर्देश प्राचार्य को दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.