पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में 6 एवं 20 जनवरी को विशेष शिविर लगाकर केसीसी ऋण स्वीकृति एवं कृषि ऋण माफी योजना का लाभ दिया जाएगा। शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उपायुक्त समीरा एस ने मंगलवार को जागरूकता रथ रवाना किया। पलामू समाहरणालय परिसर से डीसी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी किसानों का केसीसी ऋण स्वीकृति एवं कृषि ऋण माफी को लेकर विशेष शिविर सभी प्रखंडों में 6 जनवरी एवं 20 जनवरी को लगाया जाएगा। केसीसी लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को दो फ़ोटो, आधार कार्ड का फोटोकॉपी, जमीन की अद्यतन रसीद, केसीसी का आवेदन पत्र, घोषणा पत्र एवं मुखिया से सत्यापित वंशावली लेकर शिविर में पहुंचने की अपील की गई है। कृषि ऋण माफी कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड एव...