जामताड़ा, मार्च 13 -- प्रखंड कार्यालयों में गृह रक्षकों की तैनाती की मांग, जवानों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन जामताड़ा,प्रतिनिधि।जिले में गृह रक्षकों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने और प्रखंड कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर शुक्रवार को गृह रक्षक जवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी रवि आनंद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मौके पर गृह रक्षक जवान अमित कुमार यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में सुरक्षा के लिए गृह रक्षकों की तैनाती आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा जिले में वर्तमान में लगभग 450 गृह रक्षक जवान हैं। जबकि ड्यूटी के लिए मात्र 177 पद ही उपलब्ध हैं। इस कारण कई जवानों को लंबे समय बाद ड्यूटी मिल पाती है। जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने डीसी से मांग की कि सरका...