पाकुड़, दिसम्बर 27 -- महेशपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार दिनांक 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार को दिन के 11:30 बजे कांग्रेस कार्यालय महेशपुर-घनश्यामपुर में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो़ कलीमुद्दीन शेख ने बताया कि इस बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण, सभी विभागों के प्रखंड अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष गण, पंचायत अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.