पाकुड़, दिसम्बर 28 -- प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महेशपुर (घनश्यामपुर) में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराकर कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख़ के नेतृत्व में मनाया गया। प्रत्येक पंचायत अध्यक्षों को अपने-अपने घर में कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने का निर्देश दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख़ ने कहा कि 28 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन पर हम सब यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाने के लिए जुटे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुम्बई में गोकुल दास, तेजपात संस्कृत महाविद्यालय में देश के 72 प्रतिनिधियों द्वारा की गई थी। कांग्रेस वह संगठन था जिसमें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू, जैसे महान नेताओं क...