मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में प्रखंड आवंटन वाले 1500 शिक्षकों में से 783 शिक्षकों को शुक्रवार को स्कूल आवंटित कर दिया गया। शिक्षकों को लंबे समय से इसका इंतजार था। डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने शुक्रवार देर शाम स्कूल आवंटन किया। अंतर जिला स्थानांतरण के लिए 2200 से अधिक शिक्षकों ने मुजफ्फरपुर के लिए अपना विकल्प दिया था। इनमें 1500 शिक्षकों को दिए गए विकल्प के आधार पर प्रखंड आवंटित किया गया। शिक्षकों से पांच-पांच प्रखंड का विकल्प मांगा गया था। तीन सप्ताह पहले शिक्षकों को प्रखंड आवंटित कर दिया गया था। इसके बाद से शिक्षक स्कूल आवंटन के इंतजार में थे। जिला शिक्षा अधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने बताया कि अभी 1 से 5 तक के शिक्षकों को ही स्कूल आवंटित किया जा सका है। इन शिक्षकों की संख्या 783 है। बाकी 6 से 8, 9, ...