हजारीबाग, मार्च 12 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड के नए आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार का पद ग्रहण करने के पश्चात स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड के सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की उपस्थिति में डीलर संघ के द्वारा नए आपूर्ति पदाधिकारी का स्वागत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, खाद आपूर्ति एजीएम, डीलर संघ अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ,सचिव बालेश्वर कुमार ,जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर राम ,चरण राम,प्रकाश राम ,जगन्नाथ साव ,एतवा तूरी , चरण राम शोले नायक ,चिंतामणि कुशवाहा, तुलेश्वर कुमार, सोनू यादव, भुवनेश्वर राम,एवं प्रखंड के सभी डीलर एवं डीलर प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...