पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रेस क्लब भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एडीएम लॉ एण्ड ऑर्डर राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में चल रहे अवैध अस्पतालों एवं पैथोलॉजी की जांच की जा रही है। प्रखंड और अनुमंडल में जांच के बाद अब जिला मुख्यालय में भी जांच की जायेगी। जिले में अवैध परिवहन, अवैध खनन, शराब जब्ती एवं विभिन्न योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। खासकर उत्पाद विभाग की ओर से 18 से 21 अप्रैल तक जिले के विभिन्न स्थानों पर 405 छापेमारी की गयी। जिसमें 35 केस दर्ज किए गए। इस दौरान विभिन्न प्रकार की कुल 1954.75 लीटर शराब जब्त की गई। यह भी पढ़ें- जिले में 48 आरोपियों की गिरफ्तारी इस दौरान 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 15 से 25 अप्रैल के बीच जिले में 3422 वाहनों पर 67 लाख 89 हजार 287 रूपये ...