औरंगाबाद, फरवरी 24 -- दाउदनगर जदयू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने अध्यक्ष को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के दौरान महाबली सिंह ने कहा कि लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं का भरोसा उनके नेतृत्व पर कायम है। संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर जनता के बीच सक्रिय रहना ही संगठन की पहचान बनाता है। प्रखंड अध्यक्ष ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे ...