भभुआ, दिसम्बर 12 -- सुरक्षा सैनिकों, सुरक्षा पर्यवेक्षकों और सीआईटी पद के लिए होगी बहाली भगवानपुर, अधौरा, रामपुर, चैनपुर, चांद प्रखंड में लगाया जाएगा शिविर भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जिला नियोजनालय के सहयोग से कैमूर के सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा सैनिकों, सुरक्षा पर्यवेक्षकों और सीआईटी की भारी संख्या में बहाली की जाएगी। कंपनी के ग्रुप कमांडेंट रामधारी सिंह ने बताया की एसआईएस लिमिटेड सुरक्षा क्षेत्र की एशिया महादेश की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह देश की चौथी सबसे बड़ी रोजगार प्रदाता कंपनी है। कंपनी में सुरक्षा कर्मियों की कमी पूरी करने के लिए बहाली की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में 15 दिसंबर, अधौरा में 16 दिसंबर...