रांची, मार्च 16 -- रांची (हिटी)। रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद 'हर घर नल-जल योजना' बदहाल स्थिति में है। जल जीवन मिशन के तहत संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही का आलम यह है कि जिले के एक बड़े हिस्से में अब भी शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित नहीं हो सकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के कुल 4.51 लाख घरों में से अब तक केवल 2.90 लाख घरों को ही नल कनेक्शन से जोड़ा जा सका है। विभाग भले ही 64.65 प्रतिशत आच्छादन का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि 35.35 प्रतिशत परिवार आज भी इस सुविधा से वंचित हैं। डिवीजन में बंटे इलाके में पाइपलाइन नहींजिले के दो डिवीजनों में बंटे ग्रामीण इलाकों, जिनमें अनगड़ा, चान्हो, कांके, बुढ़मू, सोनाहातू और ओरमांझी शामिल हैं, वहां...