आरा, मार्च 7 -- आरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों में गर्मी के दृष्टिकोण से पेयजल संकट के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल आरा के तहत सभी 14 प्रसांडों में चापाकल मरम्मती को लेकर चापाकल मरम्मती दल का गठन किया गया। चापाकल मरम्मत कंट्रोल रूम में दूरभाष संख्या-06182350034 पर डॉयल कर अपनी शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकते है। यह नियंत्रण कक्ष प्रत्येक कार्यदिवस को 10:00 बजे सुबह से पांच बजे शाम तक कार्यरत रहेगा। किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या की सूचना व उसके समाधान को लेकर दूरभाष पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। प्रखंडवार पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता का संपर्क विवरण आरा, उदवंतनगर, कोईलवर और बड़हरा : पदाधिकारी- विमल कुमार रजक (सहायक ...