मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर। जिला मलेरिया विभाग ने बुधवार को एक निजी होटल में कालाजार दवा के छिड़काव की समीक्षा के लिए बैठक की। इसकी अध्यक्षता सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने की। इसमें जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार और सभी प्रखंड के प्रतिनिधि मौजूद थे। सीएस ने सभी को कालाजार दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कालाजार उन्मूलन के लिए तैयार हो रहे डोजियर को जल्द बनाने को कहा। मौके पर राजीव रंजन, रोशन कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...