गया, अप्रैल 2 -- जिले के विभिन्न प्रखंडों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि गैस की किल्लत और ईंधन की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। केंद्र सरकार के रवैये के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में शहाबुद्दीन अंसारी, चंदन कुशवाहा, राहुल रंजन डांगी, चंदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.