प्रखंडों में आज से किसान कर्मशाला, कल से शुरू होगा बीज वितरण
गोपालगंज, जून 9 -- गोपालगंज। खरीफ मौसम में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के लिए जिले के प्रखंडों में बुधवार से किसान प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन शुरू होगा। इसके साथ ही गुरुवार से किसानों के बीच अनुदानित बीजों का वितरण भी प्रारंभ किया जाएगा। कृषि विभाग की इकाई कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) ने प्रखंडवार प्रशिक्षण एवं बीज वितरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले में वर्ष 2026-27 के खरीफ मौसम के लिए 1.10 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सर्वाधिक 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मक्का, मोटे अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के रकबे में भी वृद्धि का लक्ष्य तय किया गया है। यह भी पढ़ें- आज से शारदीय (खरीफ) महाभियान की शुरुआतकिसान प्रशिक्षण कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.