साहिबगंज, मार्च 28 -- बरहरवा/पतना/बिजली । प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आई तेज आंधी व बारिश से घंटों बिजली गुल रही। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि आंधी के कारण कई जगहों पर तार और पोल प्रभावित हुए थे। उसे दुरुस्त करने के बाद बिजली बहाल की जा सकी। पतना। प्रखंड क्षेत्र में बीते रात अचानक तेज हवा व बारिश ने बिंदुवासिनी मेला में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मचा गई। इससे श्रद्धालुओं, व दुकानदारों को भारी परेशानी हुई। बोरियो। प्रखंड में आंधी व मुसलाधार बारिश से घंटों बिजली गुल हो गयी। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र अभी भी ब्लैक आउट हैं। हलांकि बिजली मिस्त्री के प्रयास से शनिवार को सुबह थीड़ी देर के लिए बिजली आयी एवं गुल हो गयी। जानकारी के अनुसार लोकल फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्...