छपरा, मार्च 28 -- डीएम के स्तर पर जारी किया गया आदेश अनुमंडल स्तर पर भी निगरानी की नई व्यवस्था छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में आंशिक संशोधन करते हुए नई तैनाती का आदेश जारी किया है। यह निर्णय उन पदाधिकारियों के लंबे अवकाश पर रहने एवं अन्य प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर लिया गया है, जिससे कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।जारी आदेश के अनुसार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) सह निदेशक, लेखा शिव कुमार पंडित को अमनौर प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार को गड़खा, सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी स्विग्या नेहा को सोनपुर तथा मढ़ौरा अनुमंड...