बगहा, जून 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राज्य सरकार के सात निश्चय योजना पार्ट तीन के तहत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोला जाना है। इसके तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र से जिले के बैरिया,योगापट्टी, चनपटिया,सिकटा, मझौलिया, पिपरासी, भितहां व ठकराहां आदि प्रखंडों में पहली जुलाई से राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित किए जाएंगे।ये वैसे प्रखंड हैं जहां पूर्व से एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। अब इन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज संचालन की पहल जारी है। सभी प्रखंडों में नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए स्थल चयन व प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। बिहार विश्वविद्यालय द्वारा प्राचार्य की नियुक्ति करने के साथ ही अब कॉलेज को ठीक से चलाया जा सके उसके कामकाज को सुचारू ढंग से चल सके इसके लिए बरसर की भी नियुक्ति कर दी गई है। जिसमें एमजेके कॉलेज और राम लखन सिंह याद...