लातेहार, दिसम्बर 24 -- लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यो ने उपायुक्त को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि चंदवा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्थायी समिति का गठन तीन वर्षो से लंबित है। श्री मिश्रा ने आवेदन के माध्यम से प्रखंड स्तरीय इस महत्वपूर्ण स्थायी समिति के गठन हेतु आवश्यक पहल करने का अनुरोध उपायुक्त से किया है। आवेदन में गीता देवी, संगीता देवी, शंकर गंझु व बलकु मुंडा समेत कई सदस्यो का हस्ताक्षर अंकित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.