मधुबनी, फरवरी 2 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रा वि बसवा के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामबचन यादव और संचालन श्री संजय कुमार झा के द्वारा किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रधान महासचिव नवीन कुमार झा एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार थे। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला सचिव कृष्ण मोहन चौधरी ने कहा की बैठक में शिक्षकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। प्रमुख रूप से नियोजित शिक्षकों की प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध पदोन्नति, ससमय वेतन, तथा पुराने पेंशन और इपीएफ सहित अन्य लंबित समस्य...