कोडरमा, मार्च 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचगांवा में आयोजित महाकाल प्रीमियम लीग प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को फुलवरिया और बरजो की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें फुलवरिया की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख सत्यनारायण यादव, मुखिया पप्पू यादव एवं संजय मेहता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...