पटना, मार्च 28 -- सक्षमता तृतीय और चतुर्थ के शिक्षकों को 31 मार्च तक औपबंधिक नियुक्ति और पदस्थापन पत्र दिया जाना है। शनिवार को पटना जिला शिक्षा कार्यालय (डीईओ) में जिले के 23 प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को उक्त दोनों की परीक्षा और काउंसिलिंग में सफल शिक्षकों की नियुक्ति और पदस्थापना पत्र दिया गया। प्रखंड से संबंधित शिक्षकों को अपना-अपना औपबंधिक नियुक्ति और पदस्थापन पत्र प्राप्त कर 10 अप्रैल तक विद्यालय में योगदान देना होगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना डॉ. मो. जमाल मुस्तफा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के विद्यालय में योगदान करने के बाद तकनीकी ज्वाइनिंग के लिए 11 अप्रैल को संबंधित विशिष्ट शिक्षकों का विद्यालय योगदान पत्र डीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। तकनीकी ज्वाइनिंग के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.