बोकारो, अक्टूबर 11 -- चास प्रतिनिधि। चास में शुक्रवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता पार्टी के नवनियुक्त बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव बेला प्रसाद शामिल रहे। प्रखंड, निगम सहित जिला कमेटी मजबूती पर रणनीति बनी। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करने की बात कही। मौके पर संयुक्त सचिव ने कहा कि केंद्र में वोट चोरी की खेल चल रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बेरोजगारी सहित देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कि देश मे वोट चोरी के माध्यम से भारत की जनता का सुनियोजित ढंग से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिसमें इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का पूर्ण सहयोग है। जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के माध्यम स...